{"_id":"56f035944f1c1bc415f14d27","slug":"fight-for-kotedar-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदार के चयन को लेकर मारपीट, भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोटेदार के चयन को लेकर मारपीट, भगदड़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 02 Mar 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणपुर विकासखंड के कैथाडांडी गांव में कोटेदार के चयन को लेकर हो रही खुली बैठक में हंगामा हो गया। दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। इसके चलते प्रक्रिया पूरी किए बिना ही ब्लाककर्मी लौट गए। इसे लेकर पूरे गांव में तनाव बना हुआ है। शिकायत के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कैथाडांडी के कोटेदार उदयराज दुबे का 30 जनवरी को निधन हो गया। इससे गांव में कोटे की दुकान रिक्त चल रही थी। उसे सिंधौर से अटैच कर दिया गया था। उपजिलाधिकारी लालगंज ने बीडीओ लक्ष्मणपुर को कोटे के चयन के लिए 21 मार्च को खुली बैठक कराने का निर्देश दिया था। सोमवार को गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्राम विकास अधिकारी हरीश पांडेय की देखरेख में प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस दौरान एडीओ पंचायत समेत दूसरे अधिकारी व प्रधान मौजूद रहे।
इस बीच किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी होने लगी। राशन की दुकान के प्रत्याशी धनेंद्र वर्मा से विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनातनी व्याप्त हो गई। कोटे के दूसरे प्रत्याशी कुंवर प्रताप सिंह व धनेंद्र से विवाद के दौरान मारपीट होने लगी। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। धनेंद्र का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े फट गए और उसे चोटें आईं। उसका मोबाइल भी गायब हो गया। मारपीट होती देख बैठक में भगदड़ मच गई। एडीओ पंचायत समेत दूसरे कर्मचारी भी जान बचाकर भाग निकले। इस मामले में लोगों ने मौखिक शिकायत पुलिस से की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एडीओ पंचायत ने बताया कि अब दोबारा बैठक का दिन निर्धारित किया जाएगा। इस बार पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बैठक कराई जाएगी, ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।