फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   fake curency

नकली नोट व कटर के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
fake curency
crime
 जिले में नकली नोटों के कारोबार का एक बार फिर खुलासा हुआ है। नकली करेंसी व नोट कटर के साथ पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक बिना नंबर की कार, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस व नकली नोट से बदले गए हजारों रुपये भी पुलिस के हाथ लगे हैं। आरोपी कुंडा इलाके से नकली नोट लेकर अवैध कारोबार को अंजाम देता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब दस बजे लालगंज प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय को मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर की एक कार पर सवार युवक नकली नोट की तस्करी करता है। मुखबिर ने पुलिस को बताया कि नोट तस्करी के लिए वह किसी का इंतजार कर रहा है। लोकेशन मिलते ही पुलिस उसे दबोचने के लिए निकल पड़ी। कस्बा स्थित वानिकी प्रशिक्षण संस्थान के सामने लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर यात्री प्रतीक्षालय पर एक बिना नंबर की कार को देखते ही पुलिस ने जीप सामने लगा दी। अचानक पुलिस की जीप देख कार में बैठा युवक भागने लगा। इस पर प्रभारी कोतवाल अमित पंाडेय के साथ गए एसआई आशुतोष त्रिपाठी, अरविंद कुमार, आदित्य राव, मृत्युन्जय सिंह आदि पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया। उसे कोतवाली लाकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो सारी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी लालगंज कोतवाली के देवापुर का निवासी अमरपाल मौर्य पुत्र केदारनाथ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह कुंडा इलाके के प्रमोद सरोज नामक युवक से नकली नोट कम पैसा देकर खरीदता था। इस नकली नोट को वह लालगंज समेत आसपास के जिलों में तस्करी के लिए ले जाता है। तलाशी के दौरान उसके पास से सौ-सौ के 37 नोट व पचास के 3 नकली नोट, छपी नोट काटने की मशीन व नकली नोट के बदले गए 4050 रुपये बरामद हुए। उसके पास दो डीएल भी मिले, जिस पर फोटो तो आरोपी की थी, लेकिन नाम अलग-अलग लिखा गया था। कार का कोई कागजात भी वह नहीं दिखा सका। पूछताछ के बाद लालगंज पुलिस ने अमरपाल के खिलाफ जालसाजी, कूटरचित नकली नोट रखने व अभिलेखाें में छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed