{"_id":"588b92814f1c1b380fcf5b46","slug":"election-comission-beacome-the-presiding-officer-of-dpp","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष को बना दिया पीठासीन अधिकारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष को बना दिया पीठासीन अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जिले में कुल 35 प्रत्याशी मैदान में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रशासन की चूक से जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव को विधानसभा चुनाव 2017 में पीठासीन अधिकारी की ड्यूटी करने का पत्र थमा दिया गया। उन्हें प्रशिक्षण के लिए 30 जनवरी को संत एंथोनी कॉलेज में पहुंचने का निर्देश भी अधिकारियों ने दिया है। प्रशासन की चूक जब मीडिया ने उठाई तो जिम्मेदार अधिकारी हरकत में आए। अब ड्यूटी काटने व जांच का आदेश दिया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की ओर से मतदान में लगाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र भेजा गया था। जिसमे फिरोज गांधी जूनियर हाईस्कूल पटना में सहायक अध्यापक की नौकरी करने वाले सपा जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव भी शामिल हैं। उनका ड्यूटी कोड 1119 है। उन्हें निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण में 30 जनवरी को संत एंथोनी कॉलेज सिविल लाइन पहुंचना है। शुक्रवार को जिपं अध्यक्ष की चुनाव में ड्यूटी लगने का मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया तो जिला प्रशासन हरकत में आया। जिम्मेदार अधिकारियों से सवाल-जवाब होने लगा। हैरत की बात यह है कि पूर्व विधायक सुरेश भारती के स्कूल में नौकरी करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर के बारे में अधिकारियों के साथ ही कॉलेज प्रशासन को भी मालूम था। इसके बावजूद शिक्षा विभाग व कॉलेज के जिम्मेदार लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ड्यूटी के लिए पत्र भेज दिया गया।
जिला उप निर्वाचन अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी ड्यूटी के लिए पत्र भेजा गया है। उनकी ड्यूटी काट दी जाएगी, किस स्तर से चूक हुई है, इसकी छानबीन के लिए डीआईओएस को निर्देशित किया जा चुका है।