फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   distroy ram janki murti

राम-जानकी की प्रतिमा तोड़ी, भड़के भक्त

Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 07 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
distroy ram janki murti
crime
लालगंज कोतवाली के वैद्य का पुरवा में लोनी नदी के तट पर जटाधीश्वर धाम में लगी राम-जानकी प्रतिमा को अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दी गई।  लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्ति भी तोड़ दी। इसकी जानकारी मिलने पर लोग भड़क गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुुंचा और लोगों को किसी तरह शांत कराया। मामले में संदिग्ध लोगों की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


लीलापुर-शमशेरगंज मार्ग पर वैद्य का पुरवा गांव के करीब लोनी नदी के तट पर जटाधीश्वर धाम स्थित है। धाम पर भगवान राम-जानकी के साथ ही लक्ष्मण व हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां पूजन-अर्चन करने के लिए सुबह-शाम भक्त आते रहते हैं। धाम के पुजारी बाबा भवानी सिंह हैं। शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने भगवान राम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। जानकी, लक्ष्मण और हनुमानजी की मूर्ति भी तोड़ डाली। शनिवार की सुबह धाम में पूजन अर्चन के लिए भक्त पहुंचे तो नजारा देख दंग रह गए। लोगों के शोरशराबा करने पर गांव के लोग पहुंचे। प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देख लोग भड़क उठे। वे पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी, तहसीलदार और प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों से जानकारी के बाद अराजकतत्वों की खोजबीन पुलिस ने शुरू कर दी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को बदलने की प्रक्रिया पुलिस ने प्रारंभ कर दी। आक्रोशित भक्तों को पुलिस ने समझाबुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि हर हाल में ऐसा करने वालों की धरपकड़ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले भी तोड़ी गई थीं प्रतिमाएं
यह कोई पहली घटना नहीं हुई है। धाम में छह माह पहले भी इस तरह की घटना घटित हो चुकी है। ग्रामीणों की मानें तो अराजकतत्वों ने राम-जानकी के साथ ही दूसरी प्रतिमाओं को भी क्षतिग्रस्त किया था। जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुरुस्त करा दिया था। उस समय अराजकतत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया होता तो शायद घटना की पुनरावृत्ति न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed