फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Disclosure of theft on Sadar MLA's petrol pump

सदर विधायक के पेट्रोल पंप पर हुई चोरी का खुलासा

Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Thu, 22 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
सदर विधायक के पेट्रोल पंप से चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से तमंचा कारतूस संग 28 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं। घटना में पेट्रोल पंप पर दो साल पहले काम करने वाला सेल्समैन में भी शामिल था। छतरपुर में भी चार चोरों ने मिलकर लाखों रुपये उड़ाए थे। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के लोहंगपुर बिहारगंज में सदर विधायक संगमलाल गुप्ता का पेट्रोल पंप है। 13 मार्च को चोर कार्यालय से एक लाख 90 हजार रुपये चुरा ले गए थे। 10 मार्च को छतरपुर में चोरों ने विवेक पांडेय के घर से लगभग एक लाख रुपये चोरी की थी। चोरी की तलाश में पुलिस लगी हुई थी। बुधवार की रात अंतू पुलिस छतरपुर शिवाला के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक पुलिस को देख भागने लगे।
विज्ञापन


जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को कर्रा किया तो उन लोगों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस की मानें तो पकड़े गए सनी मिश्र पुत्र यशराज मिश्र निवासी कल्याणपुर थाना अंतू और विनोद दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे निवासी छतरपुर के पास से चुराए गए 28 हजार रुपये, टीवी, दो थाली, लोटा, हंडा, गगराद्व स्टेपलाइजर भी बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी मिश्र सदर विधायक के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। उसे दिन भर की बिक्री का रुपये कहां रखा जाता है। पहले से ही मालूम था। दोनों ने मिलकर 10 मार्च को छतरपुर निवासी विवेक पांडेय के घर से भी लगभग एक लाख रुपये की चोरी की थी। घटना में शामिल रामसुबेश पुत्र रामदुलार निवासी नरहरपुर अमेठी और जुबैर पुत्र इस्लाम निवासी टीकरमाफी थाना संग्रामपुर अमेठी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे मिले नहीं। पुलिस ने पकड़े गए सनी व विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed