फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   demonstration against wine shop

शराब की दुकानों के विरोध में घेरी कोतवाली

Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
demonstration against wine shop
news

विज्ञापन
हाईवे से विस्थापित शराब की दुकानों को स्थापित कराने के लिए आबकारी विभाग शासन के नियम कानून को ठेंगा दिखाते हुए मनमानी पर उतर आया है। धार्मिक स्थलों, कॉलेजों व अस्पतालों के इर्द-गिर्द शराब की दुकानों को खोलने में अफसर व ठेकेदार जुटे हुए हैं। जिसके विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए। लोगों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कचहरी पहुंचकर लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

जिले में राजमार्ग पर स्थित शराब की 101 दुकानें एक अप्रैल को हटा दी गईं। अभी अधिकांश दुकानों की अवस्थापना का कार्य चल रहा है। शहर की बस्तियों व धार्मिक स्थलों और कॉलेजों के इर्दगिर्द शराब की दुकानें खोलने को लेकर लोग पहले दिन से ही विरोध जता रहे हैं। सरायबहेलिया में महिलाओं ने दुकान खोलने वालों को लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया था। सोमवार को बस्तियों व धार्मिक स्थलों के पास खुली दुकानों के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर पड़े। सभासद मुहिब्बुल आरफीन की अगुवाई में लोग बस्तियों में खोली गई दुकानों को बंद कराने के लिए नारेबाजी करते हुए शहर के विक्रम तिराहा, टीवी अस्पताल, शिवमंदिर पल्टन बाजार, चांदतारा मस्जिद, कचहरी मस्जिद होते हुए कचहरी पहुंचे। जहां लोगों ने प्रभारी जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बाद समस्या के निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन


लोगों का कहना था कि जिन स्थानों पर शराब की दुकानें खोली जा रही हैं, उससे हर वर्ग के लोग व धार्मिक स्थल प्रभावित हो रहे हैं। इन स्थानों पर कॉलेज, धार्मिक स्थल के साथ ही अस्पताल स्थित हैं। ऐसे में शराब के नशे में धुत लोग अपशब्दों के जरिए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। ऐसे में शराब की दुकानों को बस्तियों से दूर खुलवाया जाए। इस मौके पर अंबिकाकांत राय, सपा नेता इरशाद सिद्दीकी, इसरार अहमद, जफरुल हसन, मोहम्मद सलीम, इरफान अनी, अबरार, जिला पंचायत सदस्य आरिफ खान,समशुल हक, हलीम, असलम, सैयद मसनून, अच्छे, शादाब, आदिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर पड़ाव व पठखौली वार्ड में खुलने वाली शराब की दुकानों को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं विरोध पर उतर आईं। वे नगर कोतवाली पहुंचीं और शराब की खुलने वाली दुकान को लेकर विरोध जताने लगीं। पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया और वादा कि दुकानें बस्ती में नहीं खुलेंगी। इस मौके पर बजरंग दल के नेता विजय सिंह, अब्दुल रशीद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed