{"_id":"5c5347bbbdec227396044c37","slug":"death-of-a-man-in-suspense","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, नाले में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, नाले में मिली लाश
Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडवाचंद्रिका। संदिग्ध हालत में अधेड़ की नाले में गिरने से मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी जितेंद्र सिंह (51) पुत्र केसरी सिंह बुधवार की शाम साइकिल लेकर अंतू बाजार आया था। रात करीब नौ बजे वह साइकिल लेकर घर जा रहा था। अंतू के पुरानी बाजार के दक्षिणी छोर पर स्थित पुलिया के पास एक नाले में वह गिर पड़ा। चूंकि नाला गहरा था। इसलिए वह निकल नहीं सका और उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई। रात में घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
गुरुवार दोपहर गहरे नाले में साइकिल देख लोग रुक गए। कुछ देर में नाले के भीतर लाश भी दिख गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है बड़ा लड़का अंकित व छोटा लड़का अभिषेक घर पर ही रहते हैं। एसओ अंतू ने बताया कि मृतक देर शाम अंतू बाजार से घर लौट रहा था। हो सकता है अनियंत्रित होकर साइकिल नाले में गिर गई। नाले में अधिक पानी होने और ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नही दी है।