फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   death of a man in suspense

संदिग्ध हालत में अधेड़ की मौत, नाले में मिली लाश

Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
pratapgarh Published by: shailendra Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
संडवाचंद्रिका। संदिग्ध हालत में अधेड़ की नाले में गिरने से मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अमेठी जनपद के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी जितेंद्र सिंह (51) पुत्र केसरी सिंह बुधवार की शाम साइकिल लेकर अंतू बाजार आया था। रात करीब नौ बजे वह साइकिल लेकर घर जा रहा था। अंतू के पुरानी बाजार के दक्षिणी छोर पर स्थित पुलिया के पास एक नाले में वह गिर पड़ा। चूंकि नाला गहरा था। इसलिए वह निकल नहीं सका और उसकी नाले में डूबने से मौत हो गई। रात में घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर गहरे नाले में साइकिल देख लोग रुक गए। कुछ देर में नाले के भीतर लाश भी दिख गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। मृतक के दो लड़के व तीन लड़कियां हैं। दो लड़कियों की शादी हो चुकी है बड़ा लड़का अंकित व छोटा लड़का अभिषेक घर पर ही रहते हैं। एसओ अंतू ने बताया कि  मृतक देर शाम अंतू बाजार से घर लौट रहा था। हो सकता है अनियंत्रित होकर साइकिल नाले में गिर गई। नाले में अधिक पानी होने और ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नही दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed