{"_id":"58542a444f1c1b676f64cd86","slug":"crowd-beaten-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश लेने आई भीड़ का बवाल, सिपाही को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैश लेने आई भीड़ का बवाल, सिपाही को पीटा
अमर उजाला ब्यूूराे प्रतापगढ़
Updated Fri, 16 Dec 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा कटरा गुलाब सिंह के सामने कैश लेने के लिए लाइन में लगी भीड़ ने शुक्रवार को बवाल कर दिया। महिलाओं को पहले बैंक में घुसाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने अंदर से ताला बंद कर लिया। करीब ढाई घंटे तक बैंक के सामने अफरातफरी और धरपकड़ होने से कामकाज ठप रहा। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर जेठवारा थाने में दो नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना दोपहर करीब बारह बजे की कटरा गुलाब सिंह की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की है। नोटबंदी से जूझ रहे लोग कैश लेने के लिए सुबह से ही बैंक की लाइन में लगे हुए थे। इसी बीच ड्यूटी पर लगाया गया कटरा गुलाब सिंह चौकी का सिपाही रोहित साहिनी लाइन में लगी महिलाओं को टोकन के साथ बैंक के अंदर करने लगा। यह बात लाइन में लगे लोगों को नागवार गुजरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विरोध करने पर सिपाही ने गालीगलौज शुरू कर दिया। इससे गुस्साई भीड़ ने सिपाही को पकड़ा और उस पर लात-घूसों की बौछार कर दी। वह भागने लगा तो कुछ लोगों ने उसे दौड़ाकर पीटा। सिपाही की पिटाई की सूचना एसबीआई की शाखा में ड्यूटी करने वाले सिपाही सुनील राय को मिली तो वह भागकर मौके पर पहुंचा और भीड़ में पिट रहे सिपाही रोहित साहिनी को बचाया। उसने पिटाई करने वाले एक आरोपी को पकड़ा और उसको जमीन पर पटककर उसकी पिटाई शुरू कर दी। तब तक चौकी इंचार्ज श्याम देव सिंह दलबल के साथ वहां पहुंच गए। उन्होंने लाठियां पटककर लोगों को खदेड़ा। सिपाही की पिटाई के आरोप में पुलिस मेराज खां और दिलशाद निवासी पूरेगोसाई मानाधाता कोे पकड़कर जेठवारा थाने ले गई। सिपाही रोहित साहनी की तहरीर पर मेराजखां, दिलशाद समेत दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।