फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story8

पर्ची पर लिखा, चंदा दो नहीं चलेगी गोली

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
crime story8
अपराध - फोटो : अमर उजाला
शहर के दहिलामऊ में मंगलवार की शाम दोबारा चंदा मांगने पहुंचे तीन नशेड़ियों ने कमाल कर दिया। शातिर डब्बू सिंह के नाम की पर्ची लेकर लोगों के घर-घर घूमे। सौ व पचास से मन नहीं भरा तो 21 सौ रुपये की मांग करने लगे। जो न देता उसे डब्बू के नाम की पर्ची दिखाकर गोली चलने की दहशत का एहसास कराने लगते। भेद खुलने पर एक नशेड़ी को दबोचकर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


दहिलामऊ में कई दिनों से तीन नशेड़ी युवक भंडारे के नाम पर चंदा मांग रहे थे। जिसकी जो हैसियत थी वे दान दे भी रहे थे। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मंगलवार को तीनों युवक फिर पहुंचे। जिस मकान से पचास या सौ रुपये मिले थे। वहां एक कागज पर लिखी पर्ची दिखाने लगे। जिसमे लिखा था कि चंदा कम दिया है। यह तीनों मेरे लिए अपनी जान देने को तैयार रहते हैं। इसलिए कम से कम 15 सौ या फिर 21 सौ रुपये का चंदा दें। अन्यथा सभी जानते हैं कि मैं (डब्बू सिंह) कितना अल्टर हूं। कभी भी गोली चल सकती है। जिससे जान भी चली जाएगी। चंदा वसूल रहे लोगों का पाला एक अधिवक्ता से पड़ गया।
विज्ञापन


उन्होंने हकीकत जानने के लिए डब्बू के अधिवक्ता से मामले की जानकारी की। तब पता चला कि ऐसी कोई बात नही है और न ही किसी भंडारे का कार्यक्रम है। कुछ देर में मोहल्ले के लोगों तक बात पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने तीनों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन दो भाग निकले। एक को लोगों ने दबोच लिया और उसे पीटते हुए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। वह स्टेशन रोड का रहने वाला है। जबकि भागने वाला एक भंगवा व दूसरा सहोदरपुर का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान पकड़ा गया नशेड़ी युवक खुद को बेकसूर बताता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed