फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime story 1

दुकान खोल रहे व्यवसायी पर फायरिंग

Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 05 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime story 1
Firing
आसपुर देवसरा इलाके के सैफाबाद बाजार में मंगलवार सुबह दुकान खोलते समय एक व्यवसायी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। घटना में वह बाल-बाल बच गया। दूसरे के कमरे में घुसकर उसने जान बचाई। हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना से नाराज व्यापारियों ने दोपहर तक दुकानें बंदकर आक्रोश जताया। बाजार में रंगदारी को लेकर हमला करने की चर्चा रही।  
विज्ञापन


सैफबाद बाजार में सिंकदर अंसारी की हार्डवेयर व कपड़े की दुकान है। सुबह उनका बड़ा बेटा इमरान दुकान खोलने आया। इस बीच बाइक पर सवार तीन युवक हाथों में असलहे लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने इमरान को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों की मंशा भांपकर इमरान बगल की दुकान में घुस गया। इस बीच हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। मौके पर मिले खोखों को कब्जे में ले लिया। घटना के कुछ देर बाद इमरान को फोन पर कार्रवाई न करने की धमकी दी गई। घटना से नाराज व्यापारी अपनी दुकानें बंदकर सड़क पर उतर गए। काफी देर तक पुलिस से उनकी नोकझोंक होती रही। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल, डा. बजरंगी यादव, हरिशंकर, इजहार सदस्य जिला पंचायत समेत तमाम लोग जमा हो गए। लोगों ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष आसपुर देवसरा ने बताया कि हवाई फायरिंग की गई है। घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed