फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime pratapgarh

पुलिस के हत्थे चढ़ा बिजली तार चोरों का गिरोह

Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime pratapgarh
crime
पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह को धर दबोचा। उनके पास से लाखों के बिजली के तार, तमंचा कारतूस व चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए आठ चोरों के साथ ही एक कबाड़ी को जेल भेज दिया। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है। लालगंज के प्रभारी कोतवाल अमित पांडेय मंगलवार की रात रामपुर चौराहे पर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना एक वाहन का पीछा किया। करमाइन मार्ग पर वाहन लोडर को आता देख पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही गैंग के सदस्य वाहन से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने पीछाकर लोगों को धर दबोचा। वाहन की तलाशी लेने पर चोरी के बिजली के तार का बंडल व औजार हाथ लगा। पुलिस  ने बिजली तार चोरी के सरगना अंकित पाल पुत्र रामप्यारे पाल निवासी कटरा मनगढ़ थाना कुंडा को कर्रा किया तो उसने बिजली के तारों की चोरी का जुर्म मानते हुए अपने साथियों के नाम बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान अंकित के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। गैंग के अन्य सदस्यों के पास से तार काटने में प्रयुक्त चाकू व ब्लेड भी बरामद किया। पुलिस टीम गैंग सरगना समेत वाहन लोडर को लेकर कोतवाली आई। अंकित ने बताया कि वह चोरी के बिजली का तार कुंडा थाना क्षेत्र के फूलटाली सकादर अली गांव के कबाड़ व्यवसायी अशोक कुमार यादव व कुंडा कस्बे में गौतम कबाड़ी के हाथ बेचते हैं। पुलिस टीम ने कबाड़ व्यवसायी अशोक यादव के घर छापा मारा तो उसे वहां चोरी के तार मिल गए। हालांकि दूसरा कबाड़ व्यवसायी गौतम गुप्ता फरार हो गया। सरगना अंकित के अलावा उसका भाई सुबेदार पाल, टुल्ली उर्फ चंद्रराज सरोज, रामआसरे पटेल व शिवकुमार पटेल निवासी हिसामपुर कुंडा, नानपुत्ती उर्फ भगवान दीन पटेल बिहासिन, अजय गुप्ता व बृजेश कुमार निर्मल शेखूपुर व कबाड़ी अशोक कुमार के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा ने बिजली तार चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


जेल से मिली बिजली तार चोरी की सलाह
सर्किल थानों के अलावा संग्रामगढ़, कुंडा, मानिकपुर, महेशगंज, हथिगवा, नवाबगंज थाना क्षेत्रों में बिजली तार की चोरी से पुलिस परेशान थी। पूछताछ में अंकित ने जो खुलासा किया वह काफी चौकाने वाला था। पुलिस के मुताबिक जिला कारागार कुछ दिनों पहले गैंग सरगना अंकित पाल मानिकपुर थाना क्षेत्र में फ्रीजर चोरी के  मुकदमे में जेल में बंद हुआ था। जेल में उसे हथिगवां थाना क्षेत्र के निक्कम सरोज व उसका सहयोगी अजय यादव मिले। अंकित की इन दोनों से हुई कुछ दिन की वहां दोस्ती में बिजली के तार चोरी की घटनाओं की नींव भी पड़ गई। जेल में बंद अंकित को निक्कम व अजय यादव ने बताया कि वह लोग भी तार चोरी के मुकदमे में ही बंद हुए हैं। अंकित को समझाया कि बिजली तार के चोरी का धंधा कम मेहनत का है और इसमें पुलिस की भी नजर से बचा जा सकता है। यही नहीं दोनों आरोपियों ने अंकित को इस धंधे में ज्यादा मुनाफा कमाने की भी सलाह दी थी। जेल से बाहर आते ही अंकित पाल ने अट्ठारह से पच्चीस वर्ष के उम्र के अपने कम पढ़े लिखे साथियों का एक गैंग तैयार किया और रात में गांवों के किनारे खासकर नहर मार्ग पर लगे पोल से बिजली का तार चोरी करने की वारदात को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed