{"_id":"cc1cac9cda0422b2b74cfcef8d7c1ce8","slug":"crime-news-hindi-news-96","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर ग्रामीण बैंक की तिजोरी तोड़ते रहे चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात भर ग्रामीण बैंक की तिजोरी तोड़ते रहे चोर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली के बिहारगंज स्थित ग्रामीण बैंक में मंगलवार की रात खिड़की से घुसे चोर तिजोरी तक पहुंच गए। रातभर वे तिजोरी तोड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। भोर तक कामयाबी न मिलने पर चोर भाग निकले। इस मामले में बैंक प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बिहारगंज बाजार से पहले ही किराये के मकान में ग्रामीण बैंक शाखा है। रात में चोर पीछे की खिड़की का सरिया काटकर भीतर घुस गए। चोरों ने अलार्म का केबिल काटने के साथ कंप्यूटर का तार भी काट दिया। जिस कमरे में बैंक की तिजोरी रखी थी, उसका ताला तोड़ने के बाद वे भीतर घुसे।
चोरों ने तिजोरी का लॉकर तोड़ने के लिए जोर-आजमाइश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात भर वे प्रयास करते रहे। भोर होते देख चोर पकड़े जाने के भय से भाग निकले। बुधवार की सुबह प्रबंधक और कैशियर बैंक पहुंचे। दरवाजा खुलने पर भीतर का नजारा देख सभी दंग रह गए। तिजोरी वाला दरवाजा खुला देख सभी का माथा ठनका। भीतर पहुंचे तो तिजोरी बंद मिली। तब जाकर बैंककर्मियों ने राहत की सांस ली। हालांकि तिजोरी में 52 हजार दो सौ रुपये ही रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलने पर चिलबिला चौकी पुलिस के साथ ही नगर कोतवाल अनिल कुमार, सीओ सिटी श्रीकृष्ण वर्मा मौके पर पहुंचे और छानबीन करने लगे। बैंक में चोरी के प्रयास की खबर मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे। इस मामले में देर शाम प्रबंधक यूपी मिश्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।