{"_id":"a3e3f763e86ccfb20c375904a95d6210","slug":"crime-news-hindi-news-859","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुर में घुसकर की छेड़डाड, कंधई पुलिस खामोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घुर में घुसकर की छेड़डाड, कंधई पुलिस खामोश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 15 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई पुलिस की खामोशी का दंश एक परिवार को भुगतना पड़ रहा है। छात्रा के घर में बदनियती से घुसे शोहदे का विरोध किया तो उसने तमंचा सटा दिया। उलाहना देने पिता घर पहुंचा तो उसकी पिटाई कर दी गई। शिकायत के बाद भी स्थानीय पुलिस मदद करने नहीं आई। इससे परेशान छात्रा के परिजनों ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
कंधई थाना क्षेत्र में एक छात्रा का परिवार दो माह से भयभीत है। गांव का ही एक मनचला युवक उसके पीछे पड़ा है। यहां तक छात्रा का कॉलेज आना-जाना भी दुश्वार हो गया है। नौ जनवरी को मनचला बदनियती से छात्रा के घर में कूद गया। तभी छात्रा का पिता सामने आ गया। बेटी की अस्मत बचाने के लिए वह विरोध करने लगा। युवक छात्रा के पिता को तमंचा सटाते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।
घटना के बाद वह युवक के घर उलाहना देने पहुंच गया। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय युवक के परिवार के लोगों ने उसे ही मारापीटा। छात्रा के पिता की मानें तो उसने कई बार कंधई पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया। इससे छात्रा का परिवार सहम गया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली। शुक्रवार को पीड़ित परिवार के लोग अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी से मिले और आपबीती सुनाई। एएसपी ने सख्त कार्रवाई के लिए कंधई पुलिस को निर्देशित किया।