{"_id":"cd86ec62f2f2363ca9468fb83c836b4b","slug":"crime-news-hindi-news-812","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरों पर कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात एक बाइक चोर को पकड़ लिया। हालांकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दो बाइक बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया। चिलबिला चौकी प्रभारी ने सोमवार की रात पॉलीटेक्निक के करीब कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। पुलिस को देख दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उनके पास मिली बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया।
कर्रा करने पर पकड़े गए युवक ने खुद को सोनावा निवासी संजय सरोज बताया। बाइक के बारे में पूछने पर बताया कि उसे जीआईसी से चुराए थे और उसे बेचने के लिए ग्राहक भी सुल्तानपुर से बुला रखा था। भागने वाला साथी राजेंद्र सरोज निवासी सोनावा है। संजय की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक दूसरी बाइक भी बरामद की। दोनों बाइक जीआईसी से चुराई गई थी। बाइक चोरों के साथियों की तलाश में पुलिस ने कंधई, जेठवारा समेत कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन फरार बाइक चोर व उनके साथियों को पकड़ने में पुलिस नाकाम रही। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने बताया कि चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।