फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चिंगारी से चार परिवारों की गृहस्थी राख

Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 11 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से चार घरों की गृहस्थी जल गई। शोरशराबे पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची।
विज्ञापन


कालाकांकर विकास खंड के मल्लाहन टोला निवासी पप्पू पुत्र चंदर के घर में सोमवार को चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। घर में मूंज और कास होने के कारण आग और भड़क गई। शोरशराबे पर जब तक ग्रामीण पहुंचते आग बगल के केशर पुत्र रामजियावन के घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती हुई गुजराता पत्नी नंदलाल के घर तक पहुंच गई। भीषण आग ने तीनों घरों में रखा गृहस्थी का सामान राख में तब्दील कर दिया। गुजराता का ज्यादा नुकसान हुआ। उसने अपनी बेटी की शादी के लिए 80 हजार रुपये जोड़े थे।
विज्ञापन


सारे के सारे सामान और नगदी आग में स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने बालू और पानी से आग पर काबू पाया। उधर थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। इससे आग अन्य घरों तक नहीं पहुंच सकी। उधर संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भिटारी अशोग निवासी कामता प्रसाद धुरिया घर में ही चाय पान की दुकान खोल रखी थी। रविवार की रात उसकी दुकान में आग लग गई। लपटों से गर्मी महसूस हुई तो उसकी आंख खुली। शोर मचाते हुए वह परिजनों को लेकर घर से बाहर भागा। रात में ही ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई। इस दौरान उसके 15 हजार नकद सहित गृहस्थी और दुकान का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed