{"_id":"ae1f70cc58ebf6f78df2b3a51be8782c","slug":"crime-news-hindi-news-742","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूटरचना कर मतदाता सूची में कर दी हेरफेर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूटरचना कर मतदाता सूची में कर दी हेरफेर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानी के चुनाव में मतदाता सूची को लेकर मचे घमासान का आखिर खुलासा हो ही गया। गलत नामों को बढ़ाने और जिंदा लोगों को मृत दिखाकर नाम कटवाने वाले 18 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रेक्षक के निर्देश पर एसडीएम ने कोतवाली में तहरीर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने सभी 18 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एसपी को जांच टीम गठित करने की सूचना भेज दी है।
प्रधानी के चुनाव में मतदाता सूची को लेकर घमासान मचा हुआ था। अंतिम समय तक सूची में हेर-फेर किया जाता रहा। चुनाव आयोग ने निर्वाचन तो करा लिया, लेकिन सूची को लेकर वह गंभीर रहा। तीसरे व चौथे चरण के प्रेक्षक रहे प्रमुख सचिव समाज कल्याण सुनील कुमार ने सूची में आई कमियों को गंभीरता से लेते हुए इसके जिम्मेदारों पर कुंडा एसडीएम को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस पर एसडीएम शशिभूषण राय ने 18 लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी व 128, 134 लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों में लेखपाल सिद्दीक, बीआरसी कंप्यूटर आपरेटर कमलेश कुमार, आस्कर कंप्यूटर प्रतापगढ़ चंद्रप्रकाश ओझा, पंचस्थानीय कार्यालय प्रतापगढ़ के वरिष्ठ लिपिक राजीव कुमार, बीएलओ उर्मिला देवी आंगनबाड़ी रायपुर भरखी, बीएलओ कुसुम देवी आंगनबाड़ी रामनगर, बीएलओ राकेश कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक गुजवर, प्रेरक अशरफ अली, बीएलओ राकेश कुमार मिश्र सहायक अध्यापक पुरैली मकदूमपुर, सहायक अध्यापक अबिहरनपुर राजेंद्र प्रसाद, बीएलओ रेनू शुक्ला आंगनबाड़ी, बीएलओ अतुल शुक्ला शिक्षामित्र ताजुद्दीनपुर, मंजू श्रीवास्तव प्रेरक जहानाबाद, बीएलओ अशोक कुमारी सहायक अध्यापक वाजिदपुर, सुशीला देवी सहायक अध्यापक, बीएलओ संजय कुमार पांडेय सहायक अध्यापक अंधरीपुर, शांति देवी सहायक अध्यापक भारत शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने कूटरचना करके अवैध तरीके से नामों का अपमार्जन व परिवर्धन किया। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके एसपी को जांच समिति के गठन करने के लिए सूचना दे दी है।