फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

शराब से लदी पिकअप पलटी, मची लूट

Sun, 03 Jan 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
crime news
चिलबिला रेलवे क्रासिंग पर रविवार को देशी शराब से लदी एक पिकअप पलट गई। कई शराब की पेटियां नीचे गिर गई। इसके बाद राहगीरों और बच्चों में उसे लूटने के लिए होड़ मच गई। आरोप है कि वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी कई पेटी शराब अपने करीबियों को बुलाकर दे दी।
विज्ञापन


अंतू की ओर से रविवार की सुबह देसी शराब से लदी पिकअप पट्टी की ओर जा रही थी। चिलबिला रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद विद्युत उपकेंद्र के करीब पिकअप पलट गई। वाहन पलटते ही शराब की बोतलें दूर तक छिटक गईं। कई पेटी शराब नीचे गिर गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। इसके बाद तो शराब की लूट मच गई। आसपास के नशेड़ियों को तो जैसा मुंहमांगा वरदान मिल गया। वे शराब की बोतले झोले में समेटने लगे। बच्चे भी पीछे नहीं रहे। वे भी बोतलों को अपनी जेब में भरकर घर की ओर भागे।
विज्ञापन


उसे रखने के बाद फिर आते और शराब की बोतल समेटने लगते। सूचना मिलने पर चिलबिला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने पहले तो सभी को अर्दब में लिया। इसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ पुलिसकर्मियों ने भी अपने करीबियों को बुलाकर कई पेटी शराब पार करा दी। बाद में गिरी शराब को उसी वाहन पर लादकर कोतवाली लाया गया। जहां शराब लेकर जा रहे चालक के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में लग गई। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि मौके से 26 सौ शीशी शराब मिली है। आबकारी विभाग को भी सूचना देकर बुलाया गया है। वे छानबीन कर अपनी रिपोर्ट देंगे। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर कोतवाली में बरामद शराब की जांच करने के लिए नगर के आबकारी निरीक्षक राजेश तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। वे बरामद शराब की छानबीन करने के बाद जेल चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला के पास बैठ गए। आरोप है कि कोतवाली में मौजूद एक प्रभावशाली व्यक्ति के इशारे पर ही उनकी जांच चल रही थी। उन्होंने बताया कि शहर से ही शराब पट्टी तहसील क्षेत्र में जा रही थी। शराब की मात्रा वह बता नहीं सके। बोले कि कुछ लोग आए हैं। उनसे पुलिस की बातचीत हो रही है। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। दूसरी ओर जिला आबकारी अधिकारी बच्चालाल ने बताया वे अभी बाहर हैं, लेकिन जो जानकारी मिली है उसके हिसाब से शराब दूसरे जिले जा रही थी। फिर भी वह प्रकरण की जांच कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed