फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

चोरों, बदमाशों का हर ओर तांडव

Sat, 02 Jan 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 02 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
crime news
जनपद में नए साल के पहले दिन से ही चोरों, बदमाशों ने अपना उत्पात मचा रखा है। कोहंड़ौर में आटोमोबाइल की दुकान मेें सेंध लगाकर चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। वहीं शहर में शिक्षक, पुलिस चौकी के करीब महिला से हजारों रुपये व कीमती सामान लूटकर बदमाश भागने में सफल रहे। लूटपाट कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने गिरने के कारण दबोच लिया। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


कोहंड़ौर संवाददाता के मुताबिक बाजार में अंतू थाना क्षेत्र के उमरी निवासी विजय शंकर पांडेय की आटोमोबाइल की दुकान है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर दुकान के पीछे सेेंध लगाकर भीतर घुसे। दुकान में रखा चार इनवर्टर, 4 बैट्री, दस छोटी बाल्टी व बीस बड़ी बाल्टी आयल, आठ टायर के अलावा गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखा 35 हजार नकद चोर पार कर ले गए। विजय शनिवार की सुबह दुकान खोला तो चोरी देख सन्न रह गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। दुकान में चोरी की घटना देख लोगों का मजमा लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस लौट गई। भुक्तभोगी दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


शहर में भी शुक्रवार रात से बाइकर्स बदमाशोें का तांडव जारी है। कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के सरायशंकर प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षक राजकुमार रात में अपने घर पल्टन बाजार जा रहे थे। राजकीय इंटर कालेज से स्टेट बैंक की ओर आने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया। उनकी जेब से 5 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड छीन लिया। विरोध करने के दौरान बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन कर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र के कठार निवासी दानिश अपनी बहन नुसरत जहां को इलाहाबाद पहुंचाने  जा रहा था। चौक घंटाघर से रिक्शे पर बैठकर बहन भाई दोनों भंगवा चुंगी की ओर जाने लगे। पुलिस चौकी के करीब पहुंचने से पहले ही नुसरत मोबाइल से बात करने लगी। पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से पर्स छीन लिया। मोबाइल छीनने में बदमाश नाकाम रहे। बदमाशों का लोगों ने पीछा कर लिया। कुछ दूर पर जाने के बाद सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में पीछे बैठा एक बदमाश गिर पड़ा।


जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। नुसरत के मुताबिक उसकी पर्स से बदमाश पांच हजार रुपये निकाल लिया। पकड़ा गया बदमाश कुसमी का रहने वाला है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है। बलीपुर में भी रिक्शे से कचहरी की ओर जा रही तबस्सुम का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। उसमें दो हजार रुपये थे। सूचना मिलने पर चीता मोबाइल पहुंची और बदमाशों की तलाश करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed