{"_id":"0f13ab0bc8b0d462ef212a9c75b71d9c","slug":"crime-news-hindi-news-73","type":"story","status":"publish","title_hn":"शातिरों को जिला बदर करने की तैयार में पुलिस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिरों को जिला बदर करने की तैयार में पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 03 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस चिह्नित शातिरों को जिला बदर करने की तैयारी में पसीना बहा रही है। सभी चौकी प्रभारी ऐसे बदमाशों के गैंग को भी चिह्नित करने में दिन रात एक किए हुए हैं। ऐसे गैंग में अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोग भी शामिल होंगे। अपराधों पर नियंत्रण लगाने के लिए पुलिस अब कागजी कसरत करने की फिराक में है। पांच वर्ष से लूट, हत्या, छिनैती और रंगदारी मांगने वाले शातिर बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है।
ऐसे बदमाशों के गुर्गों पर भी पुलिस की नजर टेढ़ी हुई है। नगर कोतवाली में अपराधियों के दर्जन भर से अधिक गैंगों की सूची तैयार की जा रही है। जिसमें कई नाम चौंकाने वाले हैं। इस सूची में वे बदमाश भी शामिल किए गए हैं जो हाल ही में जेल से छूटकर आए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को जिला बदर करने की फिराक में है। जिससे कानून व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है। आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा होता रहता है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस गुंडा एक्ट की कार्रवाई करने जा रही है। शहर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि शातिर अपराधी जनपद से दूर रहें। इसलिए ऐसी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।