{"_id":"65b7dc6f3e8bdef522c839d39e050dcc","slug":"crime-news-hindi-news-408","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर किराना स्टोर खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध काटकर किराना स्टोर खंगाल ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ में शनिवार की रात चोर सेंध लगाकर एक किराना स्टोर में घुस गए। दुकान में रखी नगदी के साथ सामान उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकानदार परेशान हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की है। बीरमऊ निवासी गिरिराज पांडेय ने गांव के किनारे एक किराना स्टोर खोल रखा है। शनिवार की रात दुकान बंद करके वह घर चल गया। देर रात पहुंचे चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। दुकान में रखे खाद्यान्न के साथ चोर 6 हजार के रिचार्ज कूपन और 5 हजार नगदी ले गए।
रविवार की सुबह गिरिराज दुकान खोलकर अंदर घुसा तो सामान गायब देखकर उसके होश उड़ गए। पीछे की तरफ जाकर देखा तो दुकान के कुछ सामान गिरे थे। उसने इसकी शिकायत इलाकाई पुलिस से की। स्थानीय पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह कंधई थाना क्षेत्र के जगदीशगढ़ निवासी दयाशंकर तिवारी ने दीवानगंज बाजार में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रविवार सुबह वह घर से आया और दुकान खोलकर पड़ोस में कुछ सामान खरीदने चला गया। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और दयाशंकर का लैपटॉप लेकर फरार हो गए। इसी तरह मानधाता थाना क्षेत्र के जमुआ निवासी पप्पू विश्वकर्मा के खेत में लगा पंपिंगसेट इंजन शनिवार की रात चोर खोल ले गए। उसने पुलिस को तहरीर दी है।