{"_id":"03a1ba22f23145a93950b46888169476","slug":"crime-news-hindi-news-405","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी से घर जा रहीं महिलाओं को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी से घर जा रहीं महिलाओं को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी से घर जा रहीं दो महिलाओं को बदमाशों ने शनिवार रात गोली मार दी। घटना जेठवारा थाना क्षेत्र के कानूपुर पुलिया के पास की है। गोली लगने से दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गईं। फायर की आवाज पर ग्रामीण जुट गए। हमलावर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बाघराय थाना क्षेत्र के सिंघारपुर गांव निवासी सुमन देवी (45) का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। पैरवी करने के लिए शनिवार को सुमन और सीमा (35) पत्नी कृष्ण कुमार कचहरी आई थीं। रात में जेठवारा से पैदल ही घर जा रही थी। कानूपुर पुलिया के पास घात लगाए हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से दोनों घायल हो गईं और वहीं गिरकर तड़पने लगीं। फायर की आवास पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायल महिलाओं के परिजनों को घटना की जानकारी देने के साथ उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली चलने की सूचना मिलते ही जेठवारा और बाघराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।