{"_id":"d7c4a41b609243d133d03e55f2c377a7","slug":"crime-news-hindi-news-394","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का लालच देकर बालक से किया कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टॉफी का लालच देकर बालक से किया कुकर्म
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 16 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
ननिहाल आए बालक को टॉफी का लालच देकर एक युवक ने उसके साथ कुकर्म किया। जानकारी पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। महेशगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की सास क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ाती हैं। वह वहीं कमरा लेकर रहती हैं। बुधवार को युवक का आठ वर्षीय बेटा अपनी नानी से मिलने आया था। शाम करीब पांच बजे वह कमरे के बाहर टहल रहा था। इस दौरान पनाह नगर निवासी इसहाक पुत्र युनुस ने उसे टाफी देने के बहाने बुलाया और अपने कमरे में ले गया।
आरोप है कि इस दौरान उसने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक रोता हुआ नानी के पास पहुंचा तो वह दंग रह गई। उसने इसकी जानकारी उसके पिता सहित परिजनों को दी। मौके पर जमा हुए परिजन बालक को लेकर महेशगंज थाने पहुंचे। पूरी बात सुनने के बाद एसओ निशीकांत राय ने आरोपी इसहाक पर 377 के साथ ही धमकाने गाली गलौज करने और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही बालक को मेडिकल के लिए बाबागंज पीएचसी भेज दिया गया। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।