{"_id":"6ab037e39b097d2c9a0488a2","slug":"chain-snatching-suspect-nabbed-in-encounter-shot-in-the-leg-mathura-news-c-29-1-mtr1025-611218-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग का आरोपी दबोचा, टांग में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग का आरोपी दबोचा, टांग में लगी गोली
विज्ञापन
गोवर्धन। बरसाना बाईपास मार्ग पर नाले की पुलिया के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दाैरान चेन स्नेचिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शनिवार देर रात खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें से एक गोली एसआई शरद कुमार त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट में जा धंसी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी टांग में गोली लगने से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। पुलिस ने उसे उपचाार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 20 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। उसका पीछा किया तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गई, लेकिन वह वहां से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने बाइक सवार की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया। आरोपी की पहचान जैत के राल निवासी व हाल पता हरियाणा के फदीदाबाद बल्लभगढ़ के तिरखा काॅलोनी निवासी नीरज उर्फ नरेंद्र के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, लूटी गई दो चेन समेत अन्य सामाग्री बरामद की है।पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग व वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था।
-- -- -- -- -- -- -- --
47 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर
मोटरसाइकिल को उसने करीब 15 दिन पहले आगरा से चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ मथुरा जनपद के विभिन्न थानों में डकैती, लूट, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट आदि के 47 मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई थाना गोवर्धन के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक शरद कुमार त्यागी, उपनिरीक्षक चौधरी सतेन्द्र सिंह तथा एसओजी व थाना गोवर्धन की टीम के अन्य सदस्यों द्वारा की गई।