फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी कचहरी से अगवा

Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sat, 05 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime news
दुष्कर्म के मामले में पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को अधिकारियों के पास इंसाफ मांगने आई पीड़िता को कुछ लोगों ने कचहरी से अगवा कर लिया। गुस्साए ग्रामीण बवाल करने के लिए पुलिस चौकी पर पहुंचे तो अधिकारियों की नींद खुली। काफी देर तक पंचायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और देर रात उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया। किशोरी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में दो सितंबर की रात एक किशोरी किसी काम से पड़ोसी के घर जा रही थी। वह जैसे ही गलियारे से गुजरी। उसी समय पड़ोसी युवक ने उसे जबरन दबोच लिया। उसकी आबरू लूटने के बाद किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। शुक्रवार को शिकायत लेकर वह परिजनों संग पुलिस चौकी गई। आरोप है कि चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात तो सुन ली, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते परेशान पीड़िता को लेकर परिजन कचहरी आए। अचानक दुष्कर्म पीड़िता कचहरी से गायब हो गई। परिजन उसकी खोजबीन करते हुए घर पहुंचे। वहां भी वह नहीं मिली।
विज्ञापन


 शनिवार को पुलिस की लापरवाही से गायब दुष्कर्म पीड़िता को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। वे पुलिस चौकी पहुंचे और हंगामा करने लगे। इसके बाद जाकर पुलिस के अधिकारियों की नींद खुली। आनन-फानन में शहर कोतवाल अनिल कुमार, सीओ सिटी मनीष मिश्र मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक चली पंचायत के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को घर से दबोच लिया। देर रात पुलिस ने आरोपी कैलाश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता की खोज में पुलिस भटक रही है। सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed