{"_id":"cffda4a91711b3c419c853fc02999a30","slug":"crime-news-hindi-news-295","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान का स्टाक व बिक्री रजिस्टर लिया कब्जे में ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान का स्टाक व बिक्री रजिस्टर लिया कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को शराब की दुकान के सेल्समैन वीरेंद्र सिंह के घर तुलापुर पहुंचकर सीओ व कोतवाल ने परिजनों से पूछताछ की। दुकान का बिक्री व स्टाक रजिस्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वहां मिले रुपये को मृतक के भाई के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस काफी देर तक छानबीन करती रही।
लालगंज कोतवाली के तुलापुर निवासी वीरेंद्र सिंह की सोमवार की रात शराब की दुकान से घर लौटते समय हत्याकर शव पेड़ से लटकाने का मामला सामने आया था। पुलिस ने पत्नी नीलम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। बुधवार की सुबह सीओ सीताराम, कोतवाल सुरेश प्रसाद त्रिपाठी वीरेंद्र के घर पहुंचे। परिजनों से विस्तार से जानकारी ली। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीरेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग की बात सामने आ रही है, लेकिन पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों बिंदुओं को केंद्र मानकर अपनी छानबीन कर रही है।
पूछताछ के बाद सीओ व कोतवाल परिजनों के साथ लीलापुर स्थित शराब की दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला खुलवाकर बिक्री व स्टाक रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद दुकान में मिले 15 हजार रुपये उसके भाई के हवाले कर दिया। पुलिस ने बाजार के लोगों से पूछताछ के बाद एक संदिग्ध युवक की तलाश में दबिश भी दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। इस मामले को लेकर सीओ लालगंज सीताराम ने बताया कि वीरेंद्र की मौत को लेकर छानबीन की जा रही है। काल डिटेल भी मंगाया गया है। ब्यौरा मिलने के बाद उन लोगों से भी पूछताछ होगी। जिससे वह काफी देर तक बातचीत करता रहता था।