{"_id":"2fbd7c68203bde134d5a8df1e873779c","slug":"crime-news-hindi-news-268","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में ग्रामीणों ने घेर ली थी चौकी, मुश्किल से थाने पहुंचाया गया हत्यारोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में ग्रामीणों ने घेर ली थी चौकी, मुश्किल से थाने पहुंचाया गया हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Wed, 19 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकरदहा में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, रात में एक हत्यारोपी को पुलिस के पकडने के बाद घटना से गुस्साए लोगों ने शकरदहा चौकी को घेर लिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में उसे किसी तरह से बचाकर बाघराय थाने पहुंचाया गया।
बाघराय थाना क्षेत्र के सराय बबुराइन गांव निवासी लालाराम (39) पुत्र कल्लू सरोज मंगलवार की देर रात अपने चचेरे भाई राकेश (32) के साथ लौट रहा था। वह बाघराय थाने और शकरदहा चौकी क्षेत्र के ठकुराइन की बाग के पास जैसे ही पहुंचा कि सामने से आ रहा बाइक सवार उसे गाली देने लगा। उसने विरोध किया तो बाइक सवार ने उसे पीट दिया। उसने उससे हाथापाई शुरू की तो बाइक सवार ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी। इस पर राकेश वहां से भागा। शोरशराबे पर आससपास के लोग उसके पास पहुंचे। इस दौरान पूरी घटना बताई तो पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती लालाराम की मौत हो चुकी थी।
उधर आरोपी का नाम पता मालूम होने के बाद उसे पुलिस गिरफ्तार कर शकरदहा चौकी ले आई। इसकी सूचना मृतक के घरवालों को मिली तो उन्होंने चौकी घेर ली। इस पर कुंडा और हथिगंवा थाने की फोर्स भी पहुंच गई। बाद में किसी तरह से आरोपी को वहां से निकालकर थाने ले जाया गया। बाद में राकेश की तहरीर पर पकंज सरेाज उर्फ पक्का निवासी गोगउर व दद्दू सरोज निवासी पंचमहुआ के विरुद्ध 302, 323, 504 , 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दूसरे दिन दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पंकज उर्फ पक्का हिस्ट्रीशीटर है। अभी तीन महीने पहले भी उसके ऊपर नवाबगंज थाने के एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप था। अभी वह तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था।