{"_id":"bd8ff86b7f2b2e254016c4fb4ef764ac","slug":"crime-news-hindi-news-241","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में पथराव, तोड़ा दरवाजा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में पथराव, तोड़ा दरवाजा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 16 Aug 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में शनिवार को दो पक्षों में मारपीट के दौरान जमकर पथराव हुआ। इससे ओपीडी का मुख्य दरवाजा टूट गया। पुलिस के पहुंचने आरोपी भाग निकले। घटना से अस्पताल में अफरातफरी मची रही।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा का पुरवा निवासी अवधेश नारायण और मनीष के बीच भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि मनीष पक्ष के लोगों ने अवधेश, माधुरी पत्नी नरेंद्र, आयुषी पुत्री नरेंद्र कुमार को मारपीट कर घायल कर दिया। गांव के लोगों के बीच-बचाव किया। घायल माधुरी को लेकर परिजन कोतवाली गए। कुछ देर बाद मनीष का पक्ष भी जिला अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल में दोनों पक्ष के लोग मेडिकल कराने के लिए पहुंचे। देखते ही देखते उनके बीच फिर विवाद होने लगा। बताया जाता है कि अवधेश को हमलावरों ने फिर जमकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। यह देख मरीज और तीमारदार जान बचाने के लिए भागने लगे। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकले। इस संदर्भ में जिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मी तीरथराज ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।