फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

संदिग्ध हालत में मुलायम की मौत

Tue, 04 Aug 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली के मीरा भवन पांडेय का पुरवा में संदिग्ध हालत में मुलायम का
विज्ञापन
शव कमरे में लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का दावा है कि उसने खुदकुशी की है। पांडेय का पुरवा निवासी मुलायम सिंह यादव (21) पुत्र रामसमुझ मुंबई में ट्रक पर खलासी का काम करता था। वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई से अपने घर आया था। मंगलवार की सुबह मुलायम का शव कमरे में लटकता मिला।

यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। छत के हुक से लटक रहे शव को परिजनों की मौजूदगी में ग्रामीणों ने नीचे उतारा। घटना की खबर मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और छानबीन करने लगी। इस दौरान शहर कोतवाल अनिल कुमार भी पहुंच गए। मामले की छानबीन करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के खुदकुशी का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed