{"_id":"b27b9cbd1d62c46c8df0be170dc47ec2","slug":"crime-news-hindi-news-1398","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी बीवी से कराती है देह व्यापार’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘मेरी बीवी से कराती है देह व्यापार’
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
टक्करगंज में मंगलवार शाम एक युवक को कुछ लोगों ने पीटा। घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसका आरोप है कि उसकी बीवी से जबरन एक महिला जिस्मफरोशी का धंधा कराती है। पुलिस आरोप की जांच कर रही है।
नगर कोतवाली के मोहनगंज निवासी एक युवक टक्करगंज के एक मकान में पत्नी को खोजते हुए घुस गया। वहां उसकी बीवी आपत्तिजनक हालत में मिली। वह मकान मालिक की बीवी पर नाराजगी जताते हुए हंगामा करने लगा। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को महिला ने अपने जाल में फंसा रखा है और उससे जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराती है। हंगामे के बाद मजदूरी करने वाले युवक को मकान मालिक व उसकी बीवी मिलकर पीटने लगे। शोर पर तमाम लोग आ गए। लोगों ने युवक को पीटकर लहूलुहान कर दिया।
घायल युवक को पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में युवक ने आरोप लगाया कि टक्करगंज की रहने वाली महिला जिस्मफरोशी का धंधा कराती है। दो वर्ष पहले भी उसके मकान से प्रेमी युगल पकड़े गए थे। तत्कालीन शहर कोतवाल ने मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक व युवती को परिजनों के हवाले कर दिया था।