फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

लाइसेंसी बंदूक समेत कीमती सामान चोरी

Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 16 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के रामपुर में निर्माणाधीन बालिका इंटर कॉलेज से चोर
विज्ञापन
लाइसेंसी बंदूक समेत कीमती सामान उठा ले गए। कमरे में सो रहे प्रबंधक को चोरों ने धमका दिया। कॉलेज प्रबंधक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। रामपुर निवासी सर्वजीत शर्मा गांव में ही बालिका इंटर कालेज का निर्माण करा रहे हैं। निर्माणाधीन स्कूल भवन में ही वह रात में रुकते हैं। सोमवार की रात वह अपने कमरे में सोने लगे।

तभी आधा दर्जन चोर असलहे के साथ आ धमके। चोरों ने इनवर्टर, सोलर व कीमती सामान समेटने के साथ ही लाइसेंसी बंदूक भी उठा लिया। तभी आहट पाकर सर्वजीत जग गए। वह विरोध करते इससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें तमंचा सटाते हुए जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत हो गए। इसके बाद चोर भाग निकले। रात में ही प्रबंधक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद लौट गई। मंगलवार को सर्वजीत ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसओ राजकिशोर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed