फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बुजुर्ग महिला का शव दफनाने को लेकर धर्मापुर में हंगामा

Sun, 14 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 14 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला का शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान की खोदाई के दौरान हंगामा हो गया। खबर मिलने पर कोहंड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने उठा लाई। बाद में सीओ पट्टी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत के बाद हल निकाला। इसे लेकर गांव में तनातनी देखी गई।
विज्ञापन


कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के धर्मापुर निवासी राबिया (60) ने करीब दस साल पहले गांव में जमीन खरीदकर मकान बनाया था। इसके पहले वह मोहनगंज में परिवार के साथ रहती थी। शनिवार की रात को उसका इंतकाल हो गया। यह खबर मिलने पर आसपास के लोगों के साथ ही रिश्तेदार भी आ गए। राबिया ने गांव के ही शिवशंकर पाल से 12 विस्वा जमीन खरीदी थी। उसी जमीन पर रविवार की सुबह बेटा रज्जाक और अब्दुल रब ग्रामीणों की मदद से कब्र की खोदाई करने लगे। इस बात की खबर मिलते ही शिवशंकर के भाई आ गए और उन्होंने खेत में शव दफनाने के लिए तैयार की जा रही कब्र को खोदाई रोक दिया। बस इसी बात को लेकर हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


गांव में तनातनी की खबर सुनने के बाद कोहंड़ौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों से बात करने के बाद उन्हें थाने लेकर चली आई। बाद में एसओ ने निर्देश दिया कि राबिया को उसके पैतृक गांव में सुपुर्दे खाक किया जाए। जिसे कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। दोनों पक्ष अपनी बातों को लेकर अड़े थे। सीओ पट्टी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी की बात सुनने के बाद हल निकालने का प्रयास किया। इस दौरान राबिया के रिश्तेदार शब्बीर ने पहल करते हुए शव को अपने कब्रिस्तान में दफनाने की बात कही। तब जाकर विवाद शांत हुआ। हालांकि गांव में तनातनी को देखते हुए पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed