{"_id":"05722c011d81ea89017667c9b1b623c8","slug":"crime-news-hindi-news-1242","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर मिली युवती की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर मिली युवती की लाश
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलबिला-प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर रामलीला ग्राउंड के पास शुक्रवार को एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। उसका एक पैर कटा हुआ था। पटरी से लाश न उठने की वजह से यह रूट एक घंटे तक ठप रहा। शुक्रवार को सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने रेलवे पटरी पर एक लाश देखी। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही जीआरपी को दी गई। पुलिस के अनुसार युवती अज्ञात है। उसका एक पैर कटा हुआ है।
प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। फिलहाल जांच चल रही है। लाश पड़ी होने की सूचना चिलबिला और प्रतापगढ़ एसएम को मिली तो उन्होंने गाड़ियों का संचालन रोक दिया। जिससे प्रयाग से फैजाबाद जाने वाली थ्रीएफपी पैसेंजर एक घंटे तक प्रतापगढ़ में खड़ी रही। आरपी को चिलबिला और उसके पीछे आ रही इंटरसिटी को आधे घंटे तक रोका गया। एसएम इबरार ने बताया कि रेल पटरी पर लाश पड़ी होने से ट्रेनों का संचालन करीब 45 मिनट तक ठप रहा।