फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

छह महिलाओं समेत 141 पर लगा रासुका

Tue, 14 Jul 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 14 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
देल्हूपुर बवाल में पुलिस ने छह महिलाओं समेत 141 उपद्रवियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए रासुका लगाया है। जबकि बालक की हत्या के मामले में पिता-पुत्र को नामजद किया गया है। देल्हूपुर में हाइवे जाम करते हुए पुलिस पर पथराव कर सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने समेत अन्य मामले में चौकी प्रभारी राधामुनि यादव ने 141 उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें भागीरथी, मुन्ना, राकेश, दीनानाथ, अमरनाथ समेत 41 लोगों को नामजद किया गया है। जिसमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अभी किसी की गिरफ्तारी का दावा नहीं कर रही है, लेकिन कई लोगों को हिरासत में ले रखा है। दूसरी ओर मृतक देशराज के पिता रामखेलावन की तहरीर पर पुलिस ने प्रेम नारायण, राजू व हृदयनारायण उर्फ पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने प्रेमनारायण को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed