फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

बंधक बना कर दंपति को पीटा, जेवरात छीना

Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
दबंगों ने एक दंपति को बंधक बनाकर जमकर पीटा। महिला के जेवर भी उतरवा लिया। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद उससे रंगदारी की मांग करते हुए छोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की ।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी मोहम्मद इसराइल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि एक जनवरी को वह अपनी कार से बिहारगंज बाजार जा रहा था।
विज्ञापन


पूरे अंती के पास पूरे चौखड़ गांव के एक दबंग ने उसे रोक लिया। आरोपी ने जबरन उसे व उसकी कार को अपने घर लेकर गया। एक कमरे में उसे बंद करके जमकर पिटाई की। इसकी खबर जब उसकी पत्नी सबरुन निशा व भतीजे मुफीज को लगी तो वह उसे छुड़ाने पहुंच गए। आरोपियाें ने इसराइल की पत्नी को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भतीजे की पिटाई करके छोड़ दिया। भतीजा घर पहुंचा और गांव वालों मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों को देख रंगदारी मांगने वाले ने दोनों को छोड़ दिया और छह लाख रुपये रंगदारी पहुंचाने को कहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसराइल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने व जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed