{"_id":"6fa080794c90ad748d9c9a334ee4f889","slug":"crime-news-hindi-news-1158","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना कर दंपति को पीटा, जेवरात छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना कर दंपति को पीटा, जेवरात छीना
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने एक दंपति को बंधक बनाकर जमकर पीटा। महिला के जेवर भी उतरवा लिया। ग्रामीणों के पहुंचने के बाद उससे रंगदारी की मांग करते हुए छोड़ दिया। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की ।
अंतू थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव निवासी मोहम्मद इसराइल ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। उसका आरोप है कि एक जनवरी को वह अपनी कार से बिहारगंज बाजार जा रहा था।
पूरे अंती के पास पूरे चौखड़ गांव के एक दबंग ने उसे रोक लिया। आरोपी ने जबरन उसे व उसकी कार को अपने घर लेकर गया। एक कमरे में उसे बंद करके जमकर पिटाई की। इसकी खबर जब उसकी पत्नी सबरुन निशा व भतीजे मुफीज को लगी तो वह उसे छुड़ाने पहुंच गए। आरोपियाें ने इसराइल की पत्नी को भी बंधक बना लिया।
विज्ञापन
भतीजे की पिटाई करके छोड़ दिया। भतीजा घर पहुंचा और गांव वालों मामले की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ पहुंचे परिजनों को देख रंगदारी मांगने वाले ने दोनों को छोड़ दिया और छह लाख रुपये रंगदारी पहुंचाने को कहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत की मगर पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इसराइल ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने व जानमाल सुरक्षा की गुहार लगाई है।