फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

दुकानदार को पीटकर नगदी व मोबाइल छीना

Sat, 06 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 06 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
लैपटॉप बनवाने के लिए इलाहाबाद से बुलाकर एक दुकानदार को कुछ युवकों ने मार-पीटकर मोबाइल समेत रुपये छीन लिया। आसपास  के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ कटिहर गांव निवासी अंकित तिवारी पुत्र कमलेश तिवारी इलाहाबाद में कम्प्यूटर बनाने की दुकान चलाता है।
विज्ञापन


 शनिवार को बेंती व मनगढ़ गांव के कुछ युवकों ने उसे फोनकर बुलाया कि स्टेशन हरनामगंज आ जाओ, लैपटाप बनवाना है उसे लेकर चले जाना। जब वह सुबह ट्रेन से आया तो स्टेशन के बाहर कुछ लड़के खड़े मिले जो लैपटाप देने की बात कहते हुए उसे करेटी रोड तक ले आए। इसके बाद उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस दौरान बदमाशों ने अंकित का मोबाइल व पांच हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचा और घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed