फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime news

मासूम को तड़पाकर मार डाला

Mon, 13 Jul 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Mon, 13 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
crime news
स्थानीय थाना क्षेत्र में दरिंदों ने करीब सात साल की मासूम बच्ची को तड़पाकर मार डाला। हत्यारों ने उसे पहले आग से दागा। इसके बाद सिर पर प्रहार कर उसका कत्ल कर दिया। ग्रामीण हत्या के पहले बलात्कार की आशंका जता रहे हैं। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। रानीगंज इलाके के थरिया कोडरडीह निवासी यहिया खान की बाग में सोमवार की सुबह एक मासूम को लोगों ने तड़पते हुए देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही बालिका की सांसें थम चुकी थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, बालिका के सिर से खून बह रहा था और उसके चेहरे, पीठ व पैर को आग से दागा गया था। उसे आग से जलाया गया था। एसओ बलिराम मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों व इलाहाबाद, जौनपुर से गायब लड़कियों की खोज खबर ली, लेकिन कोई ऐसी जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे बालिका की पहचान हो सकती। ग्रामीण हत्या के पहले बलात्कार की आशंका जता रहे हैं। एसओ रानीगंज बलिराम मिश्र ने बताया कि महिला सिपाही से बालिका के नाजुक अंगों की जांच कराई गई, लेकिन ऐसा कोई लक्षण नहीं मिला, जिससे यह बात स्पष्ट हो सके कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया हो। फिलहाल सिर पर चोट लगने से ही उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed