{"_id":"63c4381144d99a3e8e7b16d0d74f3a34","slug":"crime-news-hindi-news-106","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत उपकेंद्र में मारपीट, मचाया उत्पात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विद्युत उपकेंद्र में मारपीट, मचाया उत्पात
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को बारिश और तेज हवा की वजह से आपूर्ति ठप होने के बाद नशे में धुत तीन शराबियों ने मानधाता क्षेत्र के बलिकरनगंज विद्युत उपकेन्द्र पर मारपीट के बाद जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारियों ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। जिसकी वजह से बलिकरनगंज विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात संविदाकर्मी सोमेश्वर शुक्ल ने आपूर्ति ठप कर दी।
बिजली जाने के बाद क्षेत्र के तीन लोग शराब के नशे में उपकेन्द्र पहुंचे और आपूर्ति ठप करने का कारण पूछा। कर्मचारी ने उन्हें बताया कि बारिश के साथ हवा चल रही है। कहीं तार टूट गया तो घटना हो सकती है। इसी अंदेशे की वजह से लाइट काटी गई है। हवा धीमे होते ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी। यह सुनते ही वे शराबी उससे मारपीट पर आमादा हो गए। उपकेंद्र पर जमकर उत्पात मचाया। उपकेन्द्र पर रखा शिकायत रजिस्टर नशेड़ियों ने फेंक दिया। कर्मचारी किसी तरह भागकर थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। उसने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।