{"_id":"052548d5dd5198a3bac4430c9309a759","slug":"crime-news-hindi-news-1048","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैजिक की टक्कर से बालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई थाना क्षेत्र के वीरमऊ विष्णुदत्त गांव में रविवार को एक मैजिक की टक्कर से नौ साल के बालक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद मैजिक चालक भाग गया। अजय प्रसाद पाल का छोटा बेटा आयुष घर के करीब खेल रहा था। इसी दौरान बाजार की ओर से आ रही एक मैजिक सड़क के किनारे खेल रहे आयुष को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे वह दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो चुका था। गंभीर रूप से घायल आयुष को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। आयुष के दादा बेहोश हो गए उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मैजिक की तलाश कर रही है।