फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime khabar of city

स्मैक कारोबारियों की तलाश में दबिश

Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime khabar of city
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
 कोतवाली पुलिस ने स्मैक कारोबारियों की तलाश में दबिश दी। पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी के दौरान महुली से कार व बाइक उठा लाई। तलाशी के दौरान कार से 50 पुड़िया स्मैक बरामद हुई। इससे कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा। जनपद में स्मैक का कारोबार करीब दो दशक से चला आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसकी गिरफ्त में भी हैं। यहां तक कि कई लोगों की स्मैक ने जान भी ले ली है। बाबागंज में स्मैक का सरगना रहता है। जिसे पुलिस कई बार जेल भेजा लेकिन यह धंधा बंद नहीं हो सका। नगर कोतवाल हरपाल सिंह यादव ने शनिवार की रात आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


सबसे पहले महुली में गुड्डू के ठिकाने पर दबिश दी। वह नहीं मिला तो उसकी कार व बाइक को कब्जे में ले लिया। कार में तलाशी के दौरान स्मैक की 50 पुड़िया भी बरामद हुई। चर्चा है कि कार में विदेशी करेंसी भी रखी थी। हालांकि पुलिस केवल स्मैक मिलने की बात ही बता रही है। कोतवाल की अगुवाई में रात भर देवकली, टक्करगंज, बाबागंज, जेल रोड समेत अनेक स्थानों पर दबिश दी गई। स्मैक कारोबारी अपने ठिकानों पर नहीं मिले। कोतवाल ने बताया कि स्मैक के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसकी रोकथाम के लिए वह पूरी तरह से प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed