{"_id":"2f85197e43210439b41918504e8215d5","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बुधवार की रात सगे भाईयों ने छोटे भाई व उसके घर वालों को लाठी, डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रामसुख और रामजग की छोटे भाई महंगू से जमीन के विवाद को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। बुधवार की रात इसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहा सुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों भाई ने महंगू व उसके परिवार पर लाठी, डंडे से हमला बोल दिया। देखते ही देखते मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान महंगू, पत्नी सीता व बेटी सपना गंभीर रुप से घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।