{"_id":"a84a655f4d89684c3f355441da9b9a2b","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने दिया दगा, घरवालों ने भी ठुकराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी ने दिया दगा, घरवालों ने भी ठुकराया
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
शादी से तीन दिन पहले प्रेमी का हाथ थामकर घर छोड़ने वाली युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया। अब उसे प्रेमी भी अपने साथ रखने से इनकार कर रहा है। उधर, घरवालों ने भी युवती को अपनाने से मना कर दिया है। शनिवार को मामले को लेकर कोतवाली में दिन भर पंचायत चलती रही।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सिटी इलाके की एक युवती अपनी शादी के तीन दिन पहले प्रेमी के साथ घर से चली गई। करीब दस दिन बाद शनिवार को कोतवाली पुलिस ने युवती को सिटी कस्बे के पास से पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद उसके परिजनों को खबर दी गई। मौके पर पहुंचे घरवालों ने उसे अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया। युवती ने अपने प्रेमी का पता बताया। इस पर कोतवाली पुलिस खोजकर उसके प्रेमी को भी कोतवाली उठा लाई। अब वह भी उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस दिनभर पंचायत करती रही। खबर लिखे जाने तक कोई समझौता नहीं हो सका था। नगर कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि प्रेमी और युवती के समझौते को लेकर प्रयास किया जा रहा है। रविवार को उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।