{"_id":"85b96a9008359a5f340e6ade9ead7212","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर लूट, विरोध पर महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर लूट, विरोध पर महिला को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
बहन के बेटे संग मायके जा रही महिला को नकाबपोश बदमाशों ने मानधाता के कैलामोड़ के पास लूट लिया। विरोध करने पर महिला की पिटाई कर दी। युवक ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे तमंचे के बट से मारकर घायल कर दिया। घटना शनिवार की रात करीब 10.30 बजे की है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार निवासी मंजू सोनी अपनी बहन के बेटे राहुल सोनी के साथ बाइक से मानधाता स्थित मायके जा रही थी। राहुल बाइक लेकर कैलामोड़ के पास पहुंचा कि उसे चार बदमाशों ने रोक लिया। बाइक रुकते ही एक ने राहुल को तमंचा सटा दिया और तीन बदमाश मंजू के जेवरात छीनने लगे। मंजू के मुताबिक बदमाश करीब 75 हजार के गहने और दस हजार रुपए लूट ले गए। विरोध करने पर तमंचा सटा कर बदमाशों ने उसकी पिटाई की। बहन के पुत्र ने शोर मचाया तो तमंचे की बट से मार कर उसे घायल कर दिया। उसने मानधाता पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।