फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarh

झुलसी किशोरी ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 29 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 29 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarh
कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव की आग से झुलसी किशोरी ने बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोपहर में मृतका की मां दुष्कर्म के बाद आग लगाकर जान देने का आरोप लगाने लगी। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में भागकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अधेड़ को हिरासत में ले लिया। इस मामले की खबर पर गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस देर रात तक शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रयासरत रही।
विज्ञापन

ताला गांव की एक किशोरी को संदिग्ध हालत में आग से झुलसने के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन


अस्पताल में तमाम लोगों का जमावड़ा लग गया। सुबह तक किशोरी के आग लगाने का कारण भाई से विवाद  बताने वाले परिजन दोपहर में पलटी मारने लगे। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि पड़ोसी से उसकी रंजिश चली आ रही है। मंगलवार को उसकी बेटी प्राइमरी स्कूल में हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहां पड़ोसी ने उसकी आबरू लूट ली। वह घर लौटी और उसे आपबीती बताने के बाद शौचालय में जाकर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली। चीख सुनकर वे लोग घर से बाहर की ओर भागे। आग बुझाने के बाद उसे जिला अस्पताल लाए। किशोरी की मां के आरोप की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी पूर्वी अखिलेश्वर पांडेय और एसओ ताला गांव पहुंचे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी अधेड़ को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मृतका की बहन के बयान की वीडियोग्राफी कराई है। एएसपी पूर्व अखिलेश्वर पांडेय के मुताबिक उसकी बहन ने बताया कि भाई से हुए विवाद के बाद उसने आग लगाई थी। दूसरी ओर एएसपी पश्चिमी दिनेश सिंह, शहर कोतवाल अनिल कुमार मर्चरी पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रयास करने लगे। मृतका की मां गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने पर अड़ी रही। पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि रेप के बाद छात्रा के आग लगाकर खुदकुशी की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला गांव की रहने वाली मृतका का पिता पांच साल से जेल में बंद है। उसके ऊपर चोरी, गैंगेस्टर समेत कई मामले दर्ज हैं। मृतका की मां ने बताया कि वे लोग बाहर रहते थे। घर आकर रहने लगे तो पड़ोसी बर्दाश्त नहीं कर सके और भगाने के लिए उसके पति को फर्जी मुकदमों में फंसा दिया। उसकी दो बेटी और तीन बेटे हैं। आरोपी से उसका कई सालों से विवाद चला आ रहा है।


ताला की किशोरी मंगलवार को संदिग्ध हालत में आग से झुलसने के कारण अस्पताल लाई गई। यहां इलाज के दौरान उसकी बुधवार की सुबह मौत हो गई। परिजन दोपहर तक किशोरी के आग लगाने का कारण भाई से विवाद के बाद लगी फटकार को बता रहे थे। दोपहर बाद अचानक मृतका की मां ने बयान बदलते हुए कहा कि पड़ोसी ने उसकी बेटी के साथ रेप किया। जिसके बाद उसने आग लगाकर जान दे दी। यह सुनते ही प्रशासनिक अमले में हडकंप मच गया। हमीरपुर की घटना के बाद हुई कार्रवाई को देखते हुए अधिकारी आनन-फानन में मौके की ओर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed