{"_id":"8f7c9acce38d1865b35d98ff38d8bb4a","slug":"crime-in-pratapgarh-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टोडियन की हत्याकर सवा आठ लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टोडियन की हत्याकर सवा आठ लाख की लूट
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 26 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार दोपहर डीएम आवास से महज 50 कदम की दूरी पर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। यहां स्थित रोडवेज डिपो कार्यालय से करीब चिकमेट प्राइवेट कंपनी के कस्टोडियन की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास मौजूद करीब सवा आठ लाख रुपये लेकर भाग निकले। कंपनी कैश वैन के चालक और मौके पर मौजूद रोडवेज बस के परिचालक ने बदमाशों का पीछा किया तो उन पर भी फायरिंग की गई। गनीमत थी कि वो बाल-बाल बच गए। तब तक मौके पाकर बदमाश भाग निकले।
आईसीआईसीआई बैंक ने शहर के पांच स्थानों का कैश लाकर जमा करने के लिए चिकमैट प्राइवेट कंपनी से करार कर रखा है। शहर के पांच स्थानों से कंपनी की सीआईटी टीम कैश कलेक्ट कर वैन से बैंक पहुंचाती है। इसकी जिम्मेदारी कस्टोडियन विनोद कुमार सिंह (38) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी हरखपुर गद्दोपुर थाना महाराजगंज जनपद जौनपुर और कैश वैन चालक परवेज अहमद निवासी बुआपुर थाना मानधाता के हवाले थी। मंगलवार दोपहर दोनों बजाज एलियांज कंपनी के भंगवाचुंगी स्थित दफ्तर से 94,260 रुपये लेने के बाद जिलाधिकारी आवास से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित रोडवेज डिपो के कैश कार्यालय पहुंचे।
यहां दोनों ने कैशियर प्रेमचंद्र से 7,28,382 रुपये लेकर उसे एक बड़े बैग में रख लिया। बजाज एलियांज से मिली रकम भी इसी बैग में थी। चालक परवेज कैश वैन में बैठ गया और विनोद रुपये लेकर कैश रूम से बाहर निकला। अचानक एक युवक सामने आया और उसके हाथ से बैग छीनने लगा। विनोद ने बैग नहीं छोड़ा तो लुटेरे ने उसे गोली मार दी। घायल होने के बाद भी विनोद बैग पकड़े रहा जिस पर लुटेरे ने उसके पेट में गोली मार दी। दूसरी गोली लगते ही विनोद जमीन पर गिर पड़ा और लुटेरा बैग लेकर अपने बाइकसवार साथी के साथ भागने लगा। कैश वैन चालक परवेज और वहां मौजूद आलमबाग डिपो का परिचालक अवनीश कुमार ने लुटरों का पीछा किया तो उन पर भी फायर झोंका गया। गनीमत थी कि दोनों बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश सीडीओ आवास की ओर जाने वाले रास्ते से भाग निकले। उधर घायल कस्टोडियन विनोद को जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर एसपी बलिकरन सिंह यादव भी मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद एसपी जिला अस्पताल पहुंचे।