फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

सिंचाई के झगड़े में चला फावड़ा, दर्जन भर घायल

Sun, 28 Dec 2014 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 28 Dec 2014 10:51 PM IST
विज्ञापन
देवसरा इलाके के  नीमा गांव में खेत की सिंचाई के दौरान नाली से पानी ले जाने को लेकर जमकर लाठी और फावड़ा चला। जिससे दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हो गए। हालत नाजुक होने पर दो महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नीमा गांव निवासी मंगरू अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। जिस नाली से वह अपने खेत की सिंचाई कर रहा था, उस नाली को पड़ोसी हरिश्चंद्र काटने लगा। जिसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष के लोग जुटे तो लाठी और फावड़ा चलने लगा।
विज्ञापन


दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। हो हल्ला पर जुटे गांव वालों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्ष को शांत कराया। मारपीट में मंगरू, वंशराज, पार्वती, प्रभावती, अवध राज, प्रमोद, अवनीश व भोला घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से हरिश्चंद्र, राम खेलावन, तेजई, विनोद, देवीदीन घायल हुए। दोनों पक्ष आसपुर देवसरा थाने पहुंचे और एक दूसरे के विरूद्ध मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट व तोड़फोड़ समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। घायलों में प्रभावती व पार्वती को सिर में घातक चोट के चलते सीएचसी अमरगढ़ से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed