{"_id":"0eae238ffcd8030262e96468ece92537","slug":"crime-hindi-news-603","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट कर बदमाशों ने युवक को ट्रेन से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट कर बदमाशों ने युवक को ट्रेन से फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Tue, 05 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से कमाई कर वनएफ पैसेंजर से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने विश्वनाथगंज-भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के बीच उमरपुर के पास ट्रेन से नीचे फेंक दिया। उसके पास से नगदी, मोबाइल व सामानों से भरा बैग लूट लिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रायबरेली जनपद के महराजगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी दिलीप कुमार (18) पुत्र रामदेव कमाई करने के लिए छह माह पहले मुंबई चला गया था। मंगलवार को वह घर लौट रहा था। इलाहाबाद में ट्रेन से उतरने के बाद वह वनएफ पैसेंजर से प्रतापगढ़ आ रहा था। बताते हैं कि फाफामऊ से उसके पीछे बदमाश लग गए। वह उसे बातों में उलझाने का प्रयास करते रहे। दिलीप अपना समान लेकर गेट के पास खड़ा हो गया। बदमाशों ने इसके बाद उसके पास से मोबाइल, नगदी के साथ सामानों से भरा बैग लूट लिया और उसे ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पटरी के किनारे स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो पुलिस के साथ एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने दिलीप के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।