{"_id":"82743d3aa754c615eb00284365a167aa","slug":"crime-hindi-news-473","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाइट और बैट्री चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाइट और बैट्री चुराने वाले गिरोह का भांडाफोड़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
इलाके में सोलर लाइट चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने भांडाफोड़ करते हुए दो चोरों को रंगे हाथ दबोचने का दावा किया है। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है। पकड़े गए चोरों को जेल भेज दिया गया है।
एसओ राजकिशोर ने बताया कि इलाके के समग्र गांव के साथ ही दूसरे गांवों में लगी सोलर लाइटें चोरों के निशाने पर थीं। आए दिन सोलर लाइट और बैट्री खुलने की शिकायतें मिल रही थी। चोरी करने वाले गिरोह को दबोचने के लिए बीती रात पुलिस गश्त पर निकली थी। मकूनपुर नहर पुलिया के पास दरोगा संत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्त पर थे। इस बीच बाइक सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई पड़े।
बाइक के बीच वे बैट्री लिए हुए थे। पुलिस ने रोका तो वे भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। कर्रा करने के बाद दोनों ने सोलर लाइट व बैट्री चोरी करने की बात कबूली। पकड़े गए रोहित वर्मा पुत्र रामबहादुर निवासी भानापुर अंतू और महेश पाल पुत्र रामबरन निवासी डंगरी अंतू की निशानदेही पर चोरी की तीन बैट्री, सोलर प्लेट बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस उनके फरार सथियों की तलाश में दबिश दे रही है।