फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime

रंजिश में युवक को मारी गोली, रेफर

Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 17 Mar 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime
कोतवाली के पूरेतिलकराम गांव में रंजिश के चलते युवक पर फायर कर दिया गया। पैर में गोली लगने के बाद जख्मी हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हमले में दो और लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों पर जान से मारने के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के पूरेतिलकराम गांव में शिवाकांत वर्मा के घर के समीप सोमवार की शाम सात बजे किसी मामले को लेकर पंचायत चल रही थी। आरोप है कि इस दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही स्वामीनाथ गुप्ता, अरुण कुमार गुप्ता, अशोक सिंह, सागर सिंह एक राय होकर शिवाकांत के भाई को भोला वर्मा व हर्मेन्द्र वर्मा को पीटने लगे।
विज्ञापन


जान बचाने के लिए वह अपने घर में भागा तो हमलावर उसके घर में घुस गए और कुल्हाड़ी व लाठी डंडों से मारकर लहूलुहान कर दिया। जानकारी होने पर शिवाकांत का चचेरा भाई संतराम बीच बचाव करने पहुंच गया। आरोप है कि संतराम के पहुंचते ही स्वामीनाथ व अशोक सिंह के ललकारने पर सागर सिंह, अरुण ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली संतराम के पैर में जा लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


 सूचना के बाद भी मौके पर पुलिस नही पहुंची तो परिजन ग्रामीणों की मदद से घायलों को लेकर रात दस बजे लालगंज सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद देर रात शिवाकांत ने स्वामीनाथ समेत उक्त चारों आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत घर में  घुसकर तोड़फ ोड़ व जानलेवा धमकी देने कर मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल सभाजीत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है। इसी के चलते घटना हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed